Date: 22/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धारदार हथियार से युवक की गई हत्या,जाँच में जुटी पुलिस 
 

4/22/2026 5:48:13 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :भोजपुर जिले के सलेमपुर गांव में आज एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी  भीम  राम के रूप  हुई है। जो सलेमपुर के रामदुलार राम के पुत्र बताया जाता है।  भीम राम का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि युवक के साथ मारपीट की गई थी।शरीर पर गहरे जख्म और खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल के आसपास से कुछ सामान भी बरामद किया गया है, जिससे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर पहुंचे  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट