Date: 14/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में  कदाचार रोकने को पुलिस अलर्ट, होटलों की जांच
 

4/12/2026 12:09:43 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (12 अप्रैल 2026 को निर्धारित) धनबाद समेत राज्य के आठ जिलों में आयोजित की जा रही है। रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच धनबाद पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक तैयारी की है।झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शनिवार देर रात पूरे जिले में होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ठहरे हुए लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। होटल संचालकों को बिना वैध आईडी किसी को ठहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी और केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से नियमों का पालन कर निष्पक्ष परीक्षा में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।धनबाद में 77 और खूंटी में 14 केंद्रों सहित कुल आठ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
 
 
 
 संजना सिंह  कोलयांचल लाइव डेक्स