Date: 14/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गर्मी  छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत

4/12/2026 12:09:43 PM IST

67
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इसी कड़ी में मेरठ सिटी और सांतरागाछी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 04086 मेरठ सिटी–सांतरागाछी स्पेशल 14 अप्रैल को मेरठ सिटी से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04085 सांतरागाछी–मेरठ सिटी स्पेशल 16 अप्रैल को सांतरागाछी से अपनी यात्रा शुरू करेगी।यह स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले प्रमुख रेल मार्ग पर संचालित होगी। इस रूट पर चलने से धनबाद सहित झारखंड के अन्य इलाकों के यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। खासकर गर्मी की छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी।फिलहाल रेलवे ने दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे की घोषणा की है। हालांकि, यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए भविष्य में फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और वेटिंग की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।  
 
 
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स