Date: 14/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, महिलाओं ने जताया आभार।
 

4/12/2026 4:09:59 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, सिंदरी विधानसभा की प्रत्याशी तारा देवी, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा सिंह और ग्रामीण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा दास सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस ऐतिहासिक कानून की सराहना की और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में समान भागीदारी दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा।उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी।महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इसे महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और महिलाओं को नई पहचान मिलेगी।
 
 
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स