Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी के आरोप में अंचलाधिकारी समेत दो अधिकारी हुए सस्पेंड ,मचा हड़कंप
4/15/2026 4:38:49 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद जिले में राजस्व कार्यों के ठप होने और प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में मखदुमपुर के अंचलाधिकारी रंजित कुमार उपाध्याय तथा जहानाबाद के राजस्व अधिकारी राम विकास सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि जिले में पिछले दो माह से राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं। राजस्व अधिकारी लगातार हड़ताल पर हैं, जबकि अंचलाधिकारी और कानूनगो भी करीब एक माह से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसके कारण अंचल स्तर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान वसूली सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हैं। राजस्व वसूली और भूमि सुधार से जुड़े कार्यों के प्रभावित होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही प्रशासनिक बैठकों में भी अधिकारियों की अनुपस्थिति देखी जा रही थी, जिससे सरकारी निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व कार्यों को शीघ्र सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों के परिजनों ने बैंड-बाजा-बारात के बिना करवाई शादी
#
एकता साहू परिवार की नेक पहल, रक्तदान शिविर का किया आयोजन, रक्तदान करने वालो को दिया हेलमेट
#
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण, पुलिस-प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
#
हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
#
कॉलेज में हुई लक्ष्य मिश्रा की मौत के बाद पिता ने लगाया रैगिंग का आरोप, राष्ट्पति और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
#
बिहार में लूट गया राजस्थान का दूल्हा,"लुटेरी दुल्हन युवक को कर गई कंगाल !
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को