Date: 21/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिरसा सेना ने जमीन माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा,पीड़ित परिवार को दिलाया दखल,कहा ...

4/21/2026 4:07:10 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर के बिरसा सेना के लोग आज जमीन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए  पीड़ित परिवार सुनील कर्मकार के परिजनों से मिले और उनके समर्थन में उतरे।आरपार के लड़ाई का ऐलान किया। इसको लेकर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा की पोटका के पिछली गाँव रहने वाले पीड़ित परिवार सुनील कर्मकार के जमीन को गाँव के रहने वाले शिकास भगत ने फर्जी वंशावली बना कर जमीन को बेच दिया हैं साथ ही ग्राम प्रधान का फर्जी लेटर हेड  का भी ईस्तमाल किया गया हैं। और लगभग 1 एकड़ 2 डिसमिल जमीन को भू माफियाओ ने बेच दिया हैं इसकी शिकायत प्रसाशन से भी किया गया। इधर बिरसा सेना के लोग पीड़ित परिवार से मुलाकात कर  और उसके जमीन पर बोर्ड लगाकर दखल दिलाने का काम किया। बिरसा सेना के इस करवाई से भू माफियाओ में हड़कंप मच गया है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट