Date: 22/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बंगाल चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस, SSP ने किया बॉर्डर निरीक्षण
 

4/22/2026 5:48:13 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड-बंगाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने निरसा के डिबुडीह और चिरकुंडा बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर चेकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। खासकर इन-आउट प्वाइंट्स पर वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और बॉर्डर पर विशेष निगरानी जारी है, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब, एसडीपीओ रजत मानिक बाखला समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। फिलहाल सीमावर्ती इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट