Date: 25/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेमी के शादी की खबर सुन प्रेमिका चढ़ी टावर पर , काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लिया प्रेमिका को निचे उतरा ,फिर ...
 

4/25/2026 2:26:20 PM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  :अरवल जिले के करपी  थाना क्षेत्र के खजुरी टोला रामकिशुनबिगहा गांव में अचानक एक मामला जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। मामला दरसल गांव की ही एक यानी प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ कर अपने प्रेमी से शादी करने की बात करने लगी  गयी. प्रेमिका युवती के करीब पांच घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया. युवती की  पहचान खजुरी गांव निवासी 25 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार उसका गांव के ही पप्पू पासवान से प्रेम संबंध था. वर्ष 2021 में  सामाजिक दबाव में उसकी शादी पटना जिले के एक गांव में कर दी गयी थी, लेकिन बाद में प्रेमी उसे अपने साथ ले  गया और दोनों ने जहानाबाद में विवाह कर साथ रहने लगे. बताया जाता है कि कुछ समय बाद पप्पू पासवान परिवार के दबाव में दूसरी शादी की तैयारी करने लगा, जिससे आहत होकर खुशबू कुमारी ने गांव के बाहर स्थित बिजली टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगायी. घटना की सूचना मिलते ही करपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में युवती को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली. स्थिति को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कृतिकमल पर पहुंचीं और मोबाइल फोन के जरिए युवती से बातचीत की. डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के दौरान प्रशासन ने उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया. इसके बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई. घटना के दौरान एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी थी. मौके पर अग्निशमन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रही. टावर के पास भारी भीड़ जुट गयी थी. फिलहाल युवती को करपी थाना में रखा गया है. पुलिस ने संबंधित लोगों को बुलाकर मामले के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रशासन ने बताया कि सभी पक्षों से बातचीत कर कार्रवाई की जायेगी.
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट