Date: 25/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मोबाइल विवाद को लेकर 13 वर्षीय ने उठाया बड़ा कदम ,युवक की स्थिति गंभीर 

4/25/2026 3:34:37 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ कला गांव में मोबाइल बनवाने को लेकर हुए विवाद में आज एक 13 वर्षीय बच्चे ने घर के पीछे स्थित पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली. बच्चे के फांसी लगाए जाने की सूचना दादी और उसकी चाची को मिली. दादी ने दौड़कर बच्चे को नीचे से पकड़ा और आवाज देकर घर के अन्य सदस्यों को बुलाया और उसे उतारकर स्वास्थ्यकेंद्र हरिहरगंज ले गए, मगर वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में ड्यूटी में रहे चिकित्सकों डॉ. दिनेश दुबे ने उसका इलाज किया, मगर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया बच्चे की बड़ी बहन ने बताया कि उसके पिता उड़ीसा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते है. घर में कोई सिर्फ महिला सदस्य ही है और गोतिया के भाई लोग है. आज दोपहर में शिवम खराब मोबाइल बनवाने के लिए जिद कर रहा था. उसकी बात मोबाइल से पिताजी से कराई गई.
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट