Date: 27/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भोजपुर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती, पेट्रोल-गैस की कमी की अफवाह बेबुनियाद : डीएम

4/27/2026 5:00:37 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara   :भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिले में चल रही प्रशासनिक कार्रवाइयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरा मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न अनुमंडलों और प्रखंडों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगातार विभागीय कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन अवैध कब्जों को चिन्हित कर हटाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडर और पेट्रोल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर फैल रही कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। जिला प्रशासन की टीम सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से लोगों को लगातार जागरूक कर रही है कि आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी को आगे न फैलाएं। प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और आवश्यक आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट