Date: 27/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर निगम की लापरवाही सेशहरवासियों की बढ़ी परेशानी,खुले कचड़े वाहन से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का करना पड़ता है सामना 

4/27/2026 11:03:26 AM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :आरा नगर निगम की लापरवाही से इन दिनों शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है।बताया जाता है की निगम की ओर कचड़े उठाव में लगे वाहन न तो समय का ख्याल रखता है न ही नियम कानून का नतीजा यह होता है की कचड़े उठाव वाहन का आवागमन दिन के पिक अवर में होता है जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं वाहन का कैरियर खुला रहने के कारण कचड़ा उड़कर पीछे वाले वाहन पर या सड़को पर गिरा पड़ा होता है। इस  भीषण गर्मी में सड़को पर गिरा कचड़ा से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पर पड़ रहा है। इस बात की जानकारी जब हमारे संवाददाता ने निगम के अधिकारी से जानना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट