Date: 24/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
भारी उपद्रव एवं तोड़फोड़ के बाद आईजी पहुंचे घटनास्थल, कहा उपद्रवी बक्से नहीं जाएंगे

7/24/2026 5:50:05 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
जहानाबाद : जहानाबाद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए भारी उपद्रव, तोड़फोड़ और डीएम आवास पर पत्थरबाजी की घटना को लेकर आज मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव जहानाबाद पहुंचे। जहानाबाद जिला मुख्यालय से लेकर सभी थाना के इलाके को अलर्ट मोड में रखा गया है सभी जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है मौके पर पहुंचे विकास वैभव ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिले के पुलिस पदाधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईजी विकास वैभव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना, तोड़फोड़ करना और कानून अपने हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे चीजो को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उपद्रव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी थी। इस पूरे मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने बताया कि अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का काम जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आपको बताते चलें कि गुरुवार को लगभग 3:00 बजे अपराह्न भारी संख्या में छात्रों का हूजूम जहानाबाद के सड़कों पर उमड पडा। छात्र केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे इस दौरान छात्र प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय से डीएम आवास की ओर बढ़ते चले गए और देखते ही देखते छात्रों ने डीएम आवास पर रोडेवाजी करने लगे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के लाख प्रयास के बाद भी आक्रोशित छात्र पत्थरबाजी नहीं रोक रहे थे पत्थरबाजी में नगर थाना अध्यक्ष समेत लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए पुलिसकर्मियों के द्वारा लगभग 30 राउंड हवाई फायरिंग कर भीड़ को तीतर बीतर किया गया मौके पर मौजूद एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा मौके पर मौजूद जिला अधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने कहीं की आकर्षित छात्रों के द्वारा जो सरकारी संपत्ति की क्षति की गई है उसका आकलन किया जा रहा है किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है जो भी लोग इसमें शामिल हैं उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट