Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
5/6/2026 1:21:17 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर के बबुआ गंगा घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से परेशान एक मां ने अपनी बेटी के साथ गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए दोनों को डूबने से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, मां-बेटी मुंगेर जिले के माधोपुर की रहने वाली हैं। महिला का पति रेलवे में कार्यरत है और उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। बताया जा रहा है कि पति के घर आने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आहत होकर मां और बेटी ने यह कदम उठाया। घटना के बाद गोताखोरों द्वारा बचाए जाने पर महिला का पति भी उन्हें ढूंढते हुए घाट पर पहुंचा और दोनों को घर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान काफी बहस भी हुई, लेकिन महिला अपने पति के साथ जाने के बजाय अपने भाई के साथ चली गई, जो मौके पर पहुंच चुका था। बबुआ गंगा घाट पर तैनात गोताखोरों ने बताया कि वे लोग अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अचानक महिला अपनी बेटी के साथ गंगा में कूद गई और डूबने लगी। स्थिति को भांपते हुए गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोर सुप्रशांत ने बताया कि अगर कुछ देर और हो जाती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन समय रहते दोनों की जान बचा ली गई।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
#
कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
#
धनबाद में शुरू हुई कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026, जांच कौशल निखारने पर जोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
7.5 सीजीपीए अनिवार्यता के खिलाफ आइसा का वीकेएसयू में प्रदर्शन, कुलपति का घेराव
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील