Date: 07/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
5/7/2026 3:07:00 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद पुलिस को रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बरवाअड्डा थाना मैं मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 6 मई 2026 को गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का इस्तेमाल कर गुलाम अंसारी के अलावा धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल के संचालक से भी रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने निगला ,शहनाई के जगह चीख-पुकार की उठी गूंज
#
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त,लोगो में भड़का आक्रोश
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया
#
मंथली रिव्यू मीटिंग के बाद बोले एसएसपी प्रभात कुमार
#
आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा पहुंचे धनबाद ,पुलिस अधिकारियों के साथ की पहली समीक्षा बैठक, कहा ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
#
शांति की तलाश में रूसी पर्यटक पहुंचे बिहार, कहा सरकार की नजर पड़े तो.....