Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान 

3/29/2026 1:50:22 PM IST

133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: भारत के दिग्गज माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता समूह अप्रैल की शुरुआत में ही 5 अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में विभाजित होने जा रही है। इस डीमर्जर का काफी लंबे समय से शेयरधारकों को इंतजार था। कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल का मानना है कि यह डीमर्जर शेयरधारकों के लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे वैल्यू क्रिएशन होगा। एफटी की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस विभाजन से प्रत्येक व्यवसाय को 'विकास की पूरी आजादी' मिलेगी। यह डीमर्जर भारत के सबसे बड़े मिनरल समूह में से वेदांता लिमिटेड एक के लिए एक बड़े रणनीतिक बदलाव का संकेत है। इस डीमर्जर के तहत वेदांता को एल्युमीनियम, जस्ता, तेल और गैस, इस्पात और बिजली जैसे क्षेत्रों में स्वतंत्र इकाइयों में विभाजित किया जाएगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क