Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा पहुंचे धनबाद ,पुलिस अधिकारियों के साथ की पहली समीक्षा बैठक, कहा ....
 

5/6/2026 3:16:49 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Dhanbad : बोकारो जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। पदभार संभालने के बाद यह उनकी धनबाद में पहली बैठक थी, जिसमें जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, वरीय अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान आईजी ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की और अपने कार्य-योजना को साझा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को टीम वर्क के साथ काम करने और तय लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया। आईजी ने कहा कि बेहतर समन्वय और स्पष्ट रणनीति के जरिए ही पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जा सकता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने 25 अप्रैल को हजारीबाग में भी समीक्षा बैठक की थी, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उसी कड़ी में धनबाद में यह बैठक आयोजित की गई है। आईजी ने कहा कि सभी अधिकारियों को उनके लक्ष्य स्पष्ट रूप से बताए गए हैं और उन्हें उसी दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम के रूप में काम करते हुए पुलिस बेहतर प्रदर्शन करेगी और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सकेगा।
 
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई  मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे  घायल
 

# सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
# मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....   
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की  हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
 

# 5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान