Date: 07/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्वी टुंडी में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न,6 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
5/11/2026 11:33:21 AM IST
58
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड सभागार में पिछले 12 दिनों से चल रहा जनगणना प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चार अलग-अलग बैचों में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 127 प्रगणकों और 25 पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर आशुतोष चौबे ने सभी कर्मियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया, ताकि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 1 मई से 15 मई तक स्व-जनगणना की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद 16 मई से 15 जून तक प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार से जन-जीवन से जुड़े करीब 30 सवाल पूछे जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रखंड के हर घर और हर व्यक्ति की सटीक जानकारी दर्ज की जा सके। वहीं प्रशिक्षण के दौरान लोगों को जनगणना के नाम पर होने वाली ठगी और साइबर फ्रॉड से भी सतर्क किया गया। मास्टर ट्रेनर ने अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान नागरिक केवल पूछे गए सवालों के जवाब दें। किसी भी प्रगणक या अनजान व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक या मोबाइल पर आया OTP साझा न करें, क्योंकि जनगणना प्रक्रिया में इनकी कोई आवश्यकता नहीं होती। पूर्वी टुंडी प्रशासन अब जमीनी स्तर पर जनगणना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने लोगों से सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
#
श्रद्धालुओं के लिए रिखिया धाम तक सीधी बस सेवा शुरू, आवागमन होगा आसान
#
ट्रक साइड करने के विवाद में चालक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
#
ए. आर. रहमान का अटारी बॉर्डर पर खास Jai Ho कॉन्सर्ट, BSF जवानों को समर्पित भावनात्मक प्रस्तुति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गृह जिला का दौरा, तैयारियां जोरो पर
#
आस्था, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम
#
विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
गर्मियों में खाए दही, 12 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए