Date: 31/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पानी संकट पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने मैथन रोड किया जाम
5/24/2026 6:58:12 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र के शिवलीबाड़ी उतर पंचायत स्थित रहमत नगर में पिछले दो सप्ताह से पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। मुखिया मलका मेहर निगार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने मैथन रोड मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि झिलिया पुल निर्माण के दौरान पानी की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। निर्माण एजेंसी की ओर से जल्द पाइप मरम्मत का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। रहमत नगर के करीब 500 परिवार भीषण गर्मी में पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक की ओर से भेजा जा रहा एक टैंकर पानी इतने परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण पाइप मरम्मत शुरू होने तक जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और संवेदक से संपर्क किया। करीब तीन घंटे बाद मिस्त्री मौके पर पहुंचे और पाइप जोड़ने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर आवागमन बहाल किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फिर पानी की समस्या हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
“झरिया में रोजगार का वादा, लोदना में मजदूरों का रोजगार संकट! 25 साल के MDO के बीच रोड सेल पर बड़ा सवाल”
#
सोशल मीडिया पोस्ट बनी सहारा, 20 दिन बाद घर लौटा लापता मजदूर
#
म्यूजिक आर्टिस्ट की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची जान
#
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, प्रदर्शन के बाद रांची कूच की चेतावनी। 'महुआ को संस्कृत में क्या कहते हैं?'................
....
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में मैराथन दौड़ और खेल उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इलाज के दौरान प्रसूता की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़; सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
#
कोयला घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, एलबी सिंह की पत्नी समेत 5 लोगों को समन
#
प्रशांत किशोर की जीत के लिए गया में मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा और हवन
#
बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हुई जलकर तबाह
#
पानी संकट पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने मैथन रोड किया जाम