Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; चोरी का सामान बरामद
8/24/2026 4:50:26 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
आरोपियों की निशानदेही पर करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, दो वजन मशीन, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। दरअसल, 19 अगस्त की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी के गहने और वजन करने वाली मशीन चोरी कर ली थी। घटना के बाद बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। मानवीय सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाराबासा इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और श्रीमंतो गोप उर्फ सुगली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 36 चांदी के लॉकेट, 134 अंगूठियां, छह मंगलसूत्र, पायल, चांदी की चेन, राखियां, चांदी के सिक्के, बाजूबंद, कान के टॉप्स, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां समेत करीब डेढ़ किलो चांदी बरामद की है। इसके अलावा दो वजन मशीन, वीवो कंपनी का मोबाइल, एक बड़ा बोल्ट कटर और लोहे का सब्बल भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दुकान का ताला तोड़ने में बोल्ट कटर और सब्बल का इस्तेमाल किया गया था।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार
#
गया रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
कनाडा ने रचा इतिहास, राउंड ऑफ 16 में की शानदार एंट्री, दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से हुआ बाहर
#
शांति समिति की बैठक में प्रशासन और ग्रामीणों ने लिया संकल्प,भाईचारे के साथ रहने पर बनी सहमति
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर