Date: 14/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त पहुंचे गिद्धौर प्रखंड कार्यालय,स्वास्थ्य केंद्र कस्तूरबा विद्यालय का लिया जायजा ,विद्यालय में गंदगी देख लगाई फटकार 
 

5/14/2026 6:20:40 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra :चतरा के उपायुक्त रवि आनंद आज औचक निरीक्षण करने गिद्धौर प्रखंड कार्यकार्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय का औचिक निरीक्षण किया।उपायुक्त ने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में उपस्थिति पंजी समेत कई फाइलों का अवलोकन किया।साथ ही कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया।लोटार डैम से सिंचाई,डैम का क्षेत्रफल,सब्जी उत्पादन की जानकारी बीडीओ से लिया।साथ ही डैम का गहरीकरण कार्य का रिपोर्ट दो दिनों के अंदर देने का निर्देश दिया है।अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी आए ग्रामीणों से पूछ ताछ किया।इसके बाद उपायुक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे।जहां विद्यालय परिसर में गंदगी देख कर्मियों को जमकर फटकार लगाए।साथ ही सुधार लाने का निर्देश दिया है।उपायुक्त ने रसोई घर को कबाड़ खाने बनाए जाने से नाराजगी व्यक्त किया।उन्होंने  किचन रुम में मक्खी देख भी नाराजगी जताते हुए बीडीओ को मैनेटरिंग करने का निर्देश दिया है।उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे की जांच किया।साथ ही उपायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।उपायुक्त ने दवा स्टॉक पंजी,वितरण पंजी,कोल्ड चैन रुम समेत का निरीक्षण किया।मौके पर सिमरिया एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव,बीडीओ राहुल देव,वार्डेन रीना देवी समेत अन्य उपस्थित थे।
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जय वर्धन की रिपोर्ट