Date: 17/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक निधि के पैसे का दुरूपयोग कर किया फर्जीवाड़ा, जिस पत्रकार के नाम पर दिखाई गई राशि उसने झाड़ा पल्ला
 

5/17/2026 7:00:41 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निधि के नरम दांव पर करोड़ों की योजना रहित निकासी और अनधिकृत खर्च का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती सबिता महतो के विधायक निधि से वर्ष 2022-23 में कुल 6 तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु कुल लागत 36 लाख 60 हजार रुपया का अनुशंसा की गई थी। शासन-अनुमोदन व तकनीकी स्वीकृति के मद्देनजर कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया और योजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। लेकिन आरटीआई के जवाब से खुलासा हुआ है कि चांडिल प्रखण्ड के मुसड़ीबेड़ा गाँव में दर्ज एक तालाब जिसका नाम स्थानीय पत्रकार संजय कुमार महतो से जोड़ा गया। दरअसल इस तालाब का जीर्णोद्धार का मामला कही पत्रकार के नाम से हुआ ही नहीं। जब इस बात का खुलासा हुआ तो बात मुहा-मुहि चर्चा का विषय बन गया। बता दे की 3,09,300 रुपये का भुगतान रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है। इस मामले में स्थानीय पत्रकार संजय ने बताया की उस स्थान पर उनका कोई निजी तालाब मौजूद ही नहीं है, जबकि अधिकारी के रिकॉर्ड में उसी के नाम पर राशि निकली गई है। इस मामले को लेकर जब वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी जो उन्हें उतर उपलबध कराया गया जिसमे भुगतान का पूरा विवरण मौजूद था। यह रिकॉर्ड के मुताबिक अनुशंसाएँ 23 और 20 दिसम्बर 2022 की पत्रांक के माध्यम से की गईं और तकनीकी स्वीकृति 16 जनवरी 2023 की है। कुलमिला कर अब यह सवाल उठता है कि क्या विधायक निधि का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किए गए है?
 
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट