Date: 17/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में ,जुलूस मार्गों का निरीक्षण के साथ -साथ  सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
 

3/26/2026 4:47:08 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। गुरुवार को एसटीएफ के डीआईजी इंद्रजीत महथा जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के संवेदनशील रामनवमी अखाड़ा जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीआईजी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से निपटा जा सके। बताया जा रहा है कि शहर में रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा, जबकि विसर्जन जुलूस शनिवार को निकाला जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और पुलिस बल को विशेष रूप से तैनात किया गया है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट