Date: 17/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हजारीबाग में अंबा प्रसाद के घर तोड़े जाने के विरोध में धनबाद में उग्र प्रदर्शन
3/30/2026 2:43:17 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां झारखंड के हजारीबाग में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित हुए और धरना देकर अपना आक्रोश जताया।धरना का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के घर को तोड़े जाने की कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। इस घटना से साहू यानी तेली समाज में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जगदीश साव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस मामले में न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में और तेज किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है।धरना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि वे न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेल यात्री संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, विधायक सरयू राय ने कहा...
#
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे विधायक रागिनी और मेयर संजीव सिंह,की पूजा-अर्चना
#
मंत्री ललन सिंह पहुंचे मुंगेर,उपयोगी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
#
पेंशनर्स एसोसिएशन का छठवां सम्मेलन में उठा लंबित मांगों का मुद्दा,सभी ने दिखाई एकजुटता
#
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कदाचार रोकने को पुलिस अलर्ट, होटलों की जांच
#
हजारीबाग में अंबा प्रसाद के घर तोड़े जाने के विरोध में धनबाद में उग्र प्रदर्शन
#
रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में ,जुलूस मार्गों का निरीक्षण के साथ -साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
#
पति से जान का खतरा! थाने में आवेदन लगाई गुहार ,बोली एक महीने से घर में कैद हूं ,पति “कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं”
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब