Date: 24/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध

7/24/2026 5:59:19 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :- धनबाद सदर अस्पताल में प्रस्तावित 400 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। आज  स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर की जमीन का सीमांकन कर बाउंड्री वॉल निर्माण का काम शुरू कराया है। लेकिन काम शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य जारी रहा।धनबाद सदर अस्पताल परिसर में 400 बेड के नए अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन की घेराबंदी का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए दावा किया कि जिस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है, वह उनकी निजी जमीन है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच और प्रक्रिया के प्रशासन जबरन घेराबंदी कर रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने और पहले जमीन के स्वामित्व की जांच कराने की मांग की। वहीं, मौके पर मौजूद धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि संबंधित खाता संख्या-135 सरकारी भूमि है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही सीमांकन एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज हैं तो वे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें। प्रशासन नियमानुसार उनकी आपत्ति पर विचार करेगा। सीओ ने बताया कि मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में घेराबंदी का कार्य जारी है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क