Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खराब चापाकल और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार
6/2/2026 12:26:54 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: एक ओर जहां दुनिया चांद और मंगल पर पानी की तलाश में जुटी है, वहीं जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत चंपापुर गांव के बेड़वा टोला के ग्रामीण आज भी पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए खेतों के बीच बने डोभा का दूषित पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टोला में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से दो चापाकल लगाए गए थे। लेकिन वर्तमान में एक चापाकल खराब पड़ा हुआ है। वहीं दूसरा चापाकल मस्जिद के समीप स्थित होने के कारण टोला के सभी लोगों के लिए सहज रूप से उपयोग करना संभव नहीं हो पाता है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से परेशान लोग रोजाना खेत-पथार पार कर दूर स्थित बहियार के एक डोभा तक पहुंचते हैं। वहां से गंदा और दूषित पानी हड़िया, बाल्टी और गैलन में भरकर अपने घर लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी को किसी तरह छानकर पीने और भोजन बनाने में इस्तेमाल करना उनकी मजबूरी बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट और गहरा गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पेयजल विभाग से अविलंब खराब चापाकल की मरम्मत कराने तथा टोला में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को दूषित पानी पीने की मजबूरी से राहत मिल सके।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
हजारों पुस्तकों के बीच ज्ञान की नई उड़ान, मुंगेर में शुरू हुआ पुस्तक मेला 2026
#
ऐतिहासिक कोईलवर पुल का हो रहा उन्नयन, 164 वर्ष पुरानी धरोहर बनेगी और मजबूत
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला
#
गया में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने उनके साहस और बलिदान को किया नमन
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
खराब चापाकल और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार