Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने उनके साहस और बलिदान को किया नमन
4/26/2026 4:26:33 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के पुलिस लाइन स्थित सिंघारा स्थान वीर कुंवर सिंह पार्क परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री संजय सिंह तथा पूर्व विधायक अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहनाकर, तलवार भेंट कर और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। वही डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया की पावन धरती पर वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह का साहस, पराक्रम और देशभक्ति भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनके त्याग, समर्पण और बलिदान को याद कर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं पूर्व मंत्री संजय सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले विजय उत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने गया की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह भगवान विष्णु की पावन भूमि है। उन्होंने खुशी जताई कि इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर उपस्थित हुए हैं, जो वीर कुंवर सिंह के समावेशी नेतृत्व की झलक दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि आज जिस तरह चिराग पासवान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं, उसी भावना का प्रतिबिंब इस कार्यक्रम में देखने को मिला।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से मिले पूर्व सेनेटर अजय तिवारी, दी बधाई और शुभकामनाएं
#
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक आज
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला
#
गया में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने उनके साहस और बलिदान को किया नमन
#
खराब चापाकल और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी