Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

17 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद ,7 मोटरसाइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
 

9/19/2026 12:04:19 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Hazaribag  :हजारीबाग पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल चोर,17  मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। और एक टोटो बरामद किया है. हजारीबाग एसपी को अमन कुमार  को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह खरीद बिक्री और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए हजारीबाग में सक्रिय हो रहे हैं .इस सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया गया है. जिसका नेतृत्व एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद ने की. छापेमारी टीम ने छड़वा डैम के निकट कुछ लड़कों को पकड़ा. जब उनसे पूछताछ की गई तो चार आरोपियों ने बताया कि वह जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. इनके निशानदेही पर 17 चोरी के मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया गया. हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि चोरी के मोटरसाइकिल गैराज में भी खपाया जाता था. पुलिस ने तीन गैराज मालिक को भी गिरफ्तार किया है. मोटरसाइकिल चोरी उद्वेदन को लेकर हजारीबाग पुलिस की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है .गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन, अंसारी इरफान अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, तस्लीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरूद्दीन शामिल है. सभी हजारीबाग के पेलावल और केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते है।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क