Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेलवे फाटक पर भीषण जाम से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, टायर जलकार किया जमकर विरोध
6/7/2026 2:22:54 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: शिलान्यास के 3 साल बाद भी ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू न होने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने राहरगोड़ा रेलवे फाटक पर टायर जलाकर जोरदार सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन जुगसलाई विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती और उत्तर पश्चिम गदरा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग के नेतृत्व में हुआ। झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि इस क्षेत्र में लाखों की आबादी है, जिनका शहर से जुड़ने का एकमात्र रास्ता यह रेलवे लाइन है। चुनाव से ठीक पहले ओवरब्रिज का ऑनलाइन शिलान्यास होने पर जनता ने सांसद पर भरोसा किया और 3 साल चुप रही, लेकिन रेल प्रशासन की उदासीनता से अब बर्दाश्त का घड़ा भर चुका है। छोटे कस्बों में अंडरपास बन गए, पर हमारे साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। मुखिया सुनीता नाग ने कहा कि फाटक जाम होने और आए दिन होने वाले हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि आम जनता का हक है। आंदोलनकारियों ने रेल मंत्रालय को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक पहल करते हुए निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो 8-10 पंचायतों के ग्रामीण एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे। आने वाले दिनों में चक्का जाम और रेलवे स्टेशन का घेराव किया जाएगा तथा इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक ले जाया जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कदमा में पुलिस का डबल एक्शन, चोरी और जानलेवा हमले के मामलों का खुलासा
#
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद,तीन युवक फरार......
#
क्वार्टर चोरी का हुआ खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,चोरी के जेवरात समेत कई सामान बरामद
#
भोजपुर के गड़हनी में समाजसेवी मो. जफी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रेलवे फाटक पर भीषण जाम से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, टायर जलकार किया जमकर विरोध
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना