Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम
6/13/2026 11:52:47 AM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री विकास कुमार महतो की महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। विकास अहिल्यानगर स्थित सद्गुरु इलेक्ट्रिकल्स ट्रेडर्स में बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसके साथियों ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात एंबुलेंस से शव उसके पैतृक गांव जयनगर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह धनबाद सांसद ढुल्लू महतो जयनगर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने महाराष्ट्र के डीजीपी से फोन पर बात कर कंपनी का पता लगाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य सरकार की रोजगार व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि रोजगार की तलाश में झारखंड के युवा दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध होते तो विकास को अपने परिवार से दूर जाकर काम नहीं करना पड़ता। सांसद ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल विकास कुमार महतो की असामयिक मौत से पूरे जयनगर गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अब सभी की निगाहें मुआवजे एवं सरकारी सहायता पर टिकी हुई हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर अपराधी मुठभेड़ में ढेर, 7 साथी गिरफ्तार
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
#
एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही बनी मौत की वजह? घटना ने उठाए गंभीर सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान