Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टाटा मोटर्स कर्मी की हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत
6/15/2026 1:52:38 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुड़ी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय सुमित मुंडा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुमित मुंडा टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बालू खाली कर लौट रही एक हाइवा (वाहन संख्या JH 05 DF 7465) की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सलगाझुड़ी रोड की संकीर्णता के कारण हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी संकरी है और यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि इतनी संकीर्ण सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति आखिर किस आधार पर दी जाती है। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोग मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर घटनास्थल पर डटे रहे। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और परिजनों के बीच किसी प्रकार की मुआवजा संबंधी सहमति नहीं बन पाई थी। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
#
फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा, क्लर्क जॉइनिंग के नाम पर युवक और ससुर हिरासत में
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी, बालू लदा हाइवा जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपयों की ठगी करने वाला को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से
#
शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ...
#
नाबालिग बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म,परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद