Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपयों की ठगी करने वाला को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
3/11/2026 12:07:01 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- यदि आप एटीएम मशीन से अपना पैसा निकालने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाए और एक बार एटीएम मशीन की अच्छे से जांच कर लें की कही अपराधियों ने मशीन में कोई एक्स्ट्रा सामान तो कही नही लगा रखा है, जिससे आप ठगे जाए। दरअसल, इन दिनों धनबाद कुछ ऐसे अपराधी सक्रिय हैं, जो एटीएम में छेड़छाड़ कर लोगों को आर्थिक चुना लगाने में जुटे हैं।
एक ऐसा ही मामला धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित कुसतौर एसबीआई एटीम से सामने आया है। जहां से पुलिस ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है जो इसी तरह के अपराध में संलिप्त था। केंदुआडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने इस संबंध में बताया कि कुसतौर स्थित एसबीआई का एटीएम जो फिलहाल गार्ड रहित हैं, वहां पिछले दिनों से कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों को ऐसी किसी घटना से पहले ही जागरूक कर दिया गया था।उन्होंने बताया कि इसी दौरान आज पास के ही महफूज आलम अपना पैसा निकालने उक्त एटीएम पहुंच मशीन से अपना पैसा निकालने का प्रयास किया, इस दौरान उनका पैसा तो उनके एकाउंट से कट गया, लेकिन रुपया मशीन से बाहर नही निकला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पास के लोगों से दी। इसके कुछ समय बाद ही धीरज कुमार पासवान नामक युवक एटीएम पहुंच उक्त रुपयों को निकालने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। केंदुआडीह इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने एटीएम मशीन के रुपये निकलने वाले जगह पर टिन का एक बॉक्स लगा उसे काले टेप से ढक दिया था, ताकि कोई पैसा निकाले तो उसका रुपया उसी बॉक्स में फंस जाए और वो बाद में उसे आसानी से निकाल सके।पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन, किसी दूसरे का एटीएम कार्ड और टिन का बॉक्स बरामद किया है। पुलिस ने फिलहाल उसे जेल भेज दिया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
#
फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा, क्लर्क जॉइनिंग के नाम पर युवक और ससुर हिरासत में
#
टाटा मोटर्स कर्मी की हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नाबालिग बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म,परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
#
शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...