Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा, क्लर्क जॉइनिंग के नाम पर युवक और ससुर हिरासत में

6/15/2026 3:30:19 PM IST

155
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा समाहरणालय में सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है। क्लर्क पद पर योगदान देने पहुंचे एक युवक की नियुक्ति प्रक्रिया उस समय संदेह के घेरे में आ गई, जब अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों की जांच की। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी अपने ससुर अख्तर अंसारी के साथ जामताड़ा समाहरणालय पहुंचा था। युवक ने दावा किया कि उसे क्लर्क पद पर नियुक्ति मिली है और वह जॉइनिंग देने आया है। लेकिन जब उसके नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, तो अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जॉइनिंग लेटर पर कथित उपायुक्त के हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर संदिग्ध पाई गई। सत्यापन के दौरान पाया गया कि हस्ताक्षर और मुहर असली नहीं हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां मिलीं, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और मजबूत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाहरणालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दस्तावेज फर्जी होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नियुक्ति पत्र किसने तैयार किया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस इसकी जाँच कर रही है।
 
जामतारा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट