Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन के अंतिम सोमवार पर जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण

8/17/2026 3:03:19 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सावन के अंतिम सोमवार को जमशेदपुर में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। हर हर महादेव सेवा संघ के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी विशेष आकर्षण होंगे। मनोज तिवारी अपनी मधुर आवाज में शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिरस से सराबोर होने की उम्मीद है। हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमर प्रीत सिंह काले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी के साथ कई अन्य प्रमुख लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....