Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....
10/5/2026 2:31:07 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद शरजील इमाम अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपने पैतृक गांव काको पहुंचे। जैसे ही शरजील इमाम अपने गांव पहुंचा उसके स्वागत में पूरा परिवार एवं आस-पड़ोस के लोग जुट गए सभी लोगों ने उनकी खूब खिदमत की शरजील इमाम के चेहरे पर भी घर पहुंचने की खुशी नजर आ रही थी दिल्ली की अदालत ने उन्हें चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी है। शरजील के काको पहुंचने की खबर मिलते ही उनके घर और आसपास के इलाके में परिजनों और करीबियों की आवाजाही बढ़ गई। अंतरिम जमानत मिलने से शरजील के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे भावुक और राहत भरा पल बताया। अदालत से मिली राहत के तहत शरजील निर्धारित अवधि के दौरान चचेरे भाई के शादी समारोह में शामिल होंगे।
परिवार के लोगों के मुताबिक, लंबे समय बाद पारिवारिक समारोह में उनके शामिल होने से घर में उत्साह का माहौल है। हालांकि, यह राहत सीमित अवधि के लिए ही है और शादी समारोह पूरा होने के बाद उन्हें अदालत के निर्देशों का पालन करना होगा। दिल्ली की अदालत की ओर से दी गई अंतरिम जमानत 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावी है। इस अवधि में शरजील को केवल अदालत की ओर से निर्धारित उद्देश्य के तहत पारिवारिक समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली है।
जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत के निर्देश के अनुसार वापस जेल लौटना होगा। इसके बाद दिल्ली दंगा मामले में उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
शरजील इमाम को इससे पहले भी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत कोर्ट ने दिया था और वह अपने गांव पहुंचे थे। उस दौरान अदालत ने उन्हें कई शर्तों के साथ सीमित अवधि के लिए राहत दी थी। इस बार भी अदालत ने उन्हें केवल पारिवारिक समारोह में शामिल होने के उद्देश्य से अस्थायी राहत दी है। यानी यह नियमित या स्थायी जमानत नहीं है। शरजील इमाम दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपों का सामना कर रहे हैं और लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल अंतरिम जमानत के तहत वह अपने पैतृक गांव काको में हैं। 10 अक्टूबर को जमानत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। शरजील इमाम के भाई की शादी की रस्में घर में चल रही है इस दौरान शरजील इमाम का घर पहुंचना परिवार एवं आस पड़ोस के लोगों के लिए शादी की खुशी दुगनी कर दी है
दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने दिया अंतरिम जमानत, तिहाड़ जेल से जहानाबाद के काको पहुंचा शरजील इमाम, भाई के शादी में शिरकत करने पहुंचा, देखने के लिए उमड़ी भीड़, परिवार में खुशी का माहौल है
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
#
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
हल्दीपोखर में पत्थर फैक्ट्री का प्रदूषण बना मुसीबत, धूल से सांस लेना मुश्किल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी पप्पू यादव का निधन
#
सावन के अंतिम सोमवार पर जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....