Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....

10/2/2026 6:53:37 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :  जिला अंतर्गत गोरायनाला मंडल के सिउलीबाड़ी पंचायत के कुशियारा गाँव मे  भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मेडिकल टीम द्वारा सैकड़ो लोगो का निशुल्क चिकित्सिय जांच बीपी , सुगर , हीमोग्लोबिन आदि किया गया । साथ ही चिकित्सिय परामर्श के साथ - साथ आवश्यकता अनुसार उपलब्ध  दवाओं का वितरण भी किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता मनीष दुबे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में मोदी जी के जन्मदिन विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी निमित्त आज जिले में दूसरे दिन गोरायनाला मंडल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। मनीष दुबे ने कहा कि इस आधुनिक युग मे स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है । उन्होंने कहा कि हमसभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है , इसीलिए खुशहाल व सुखद जीवन जीने के लिए जरूरी है कि हम स्वस्थ रहे। मनीष दुबे ने लोगो से कहा कि हमारी खान - पान और हमारी दिनचर्या हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है । इसीलिए पौष्टिक , संतुलित आहार के साथ - साथ योग को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा अनिवार्य रूप से हम सभी को बनाना चाहिए । मनीष दुबे ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान तक अपने सेवा कार्यो को पंहुचाना है , इसी निमित्त आज कुशियारा जैसे सुदूर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य जांच शिविर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयदीप मलिक ने कहा कि मनीष दुबे जी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर के लिए हमलोगों को आमंत्रित किया गया था इसके बाद हमलोगों के  द्वारा यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया  जिसमें यहां निवास करने वाले लोग विभिन्न तरीके के स्वास्थ्य संबंधी समस्या का जाँच करवाया! डॉ जयदीप मलिक ने कहा इस प्रकार के शिविर आयोजन करने का उद्देश्य है कि कोई भी ग्रामीण आर्थिक तंगी के कारण स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना रहे।
चिकित्सा पदाधिकारी के साथ सीएचओ असरिता किस्कू ,एचएम मो असगर अंसारी,एएनएम रंजू देवी ,फार्मासिस्ट श्याम किशोर रविदास शामिल थे।स्वास्थ्य जाँच शिविर के सफल संचालन में मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल , भाजपा नेता अमर मंडल , नीलिमा दे आदि की भूमिका सराहनीय रहीं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

#
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जदयू ने सम्मेलन कर ड्रग्स और सट्टेबाजी पर कर दी बड़ी घोषणा ! ...

# पूर्व विधायक के शव यात्रा में उमडा जन सैलाब लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया....
# छठ से पहले धनबाद नगर निगम का सफाई अभियान, लिलौरी स्थान परिसर में सांसद ढुलू महतो और नगर आयुक्त ने की सफाई....
# स्थानीय रोजगार और मैन्युअल लोडिंग की मांग पर धरना, क्षेत्र  में गरमाया माहौल ,प्रदर्शनकारियों ने लगाया मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप.....
# सतीश पटेल बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में  उमड़े  कार्यकर्त्ता, गर्मजोशी से हुआ स्वागत..