Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कृषि बाजार कर्मी के घर पर बमबाजी, मुख्य दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त
6/20/2026 12:54:55 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बीती देर रात बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने कृषि बाजार कर्मी कमलेश्वर बेलदार के घर को निशाना बनाया। इस घटना में घर का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना के संबंध में भुक्तभोगी कमलेश्वर बेलदार ने बताया कि देर रात उनके घर के मुख्य दरवाजे के पास अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए। कुछ देर बाद जब बाहर निकलकर देखा गया तो मौके पर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर किस वजह से उनके घर को निशाना बनाया गया। कमलेश्वर बेलदार का कहना है कि उनका न तो कोई राजनीतिक जुड़ाव है और न ही किसी विवाद या अवैध कारोबार से कोई संबंध है। ऐसे में घटना के पीछे की वजह रहस्य बनी हुई है।
घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हमलावरों की मंशा क्या थी और उन्होंने इसी घर को क्यों निशाना बनाया, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। इधर भुक्तभोगी की लिखित शिकायत के आधार पर रामकनाली ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं, बमबाजी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेप केस के फरार आरोपी के घर महिला थाना पुलिस का “ढंका-ढोल अभियान”, मोहल्ले में मची चर्चा
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चाकू-भुजाली से किया वार
#
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
#
नशे में धुत 22 चक्का ट्रेलर चालक ने वोल्टास गोलचक्कर पर मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म