Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेप केस के फरार आरोपी के घर महिला थाना पुलिस का “ढंका-ढोल अभियान”, मोहल्ले में मची चर्चा
6/20/2026 12:54:55 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: आरा शहर में रेप केस के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद रिज़वान समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की। पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची और विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाकर उन्हें जल्द न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पारंपरिक तरीके से ढंका बजवाकर मुनादी भी कराई। ढंका की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मोहल्ले में इस कार्रवाई की चर्चा होने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस प्रक्रिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद उनके खिलाफ इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का सबसे दिलचस्प पहलू तब देखने को मिला, जब इश्तेहार चिपकाने और मुनादी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर स्थानीय गवाहों की मौजूदगी दर्ज की। इसके लिए मोहल्ले के एक निवासी से दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया, ताकि पूरी कार्रवाई का प्रमाण सुरक्षित रखा जा सके। इस पूरी प्रक्रिया के बाद इलाके में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई एक नियमित कानूनी कार्रवाई है। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
कृषि बाजार कर्मी के घर पर बमबाजी, मुख्य दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त
#
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चाकू-भुजाली से किया वार
#
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
#
नशे में धुत 22 चक्का ट्रेलर चालक ने वोल्टास गोलचक्कर पर मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म