Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चाकू-भुजाली से किया वार
6/20/2026 12:54:55 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के झरिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शुक्रवार देर रात भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय के भाई जमेंद्र राय पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू, भुजाली और लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में जमेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक जमेंद्र राय की जामाडोबा चार नंबर में सीमेंट की दुकान है। शुक्रवार रात वह तगादा कर अपनी दुकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू, भुजाली और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल जमेंद्र राय को तत्काल झरिया के लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश, लेन-देन या अन्य किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
#
मुंगेर में चहल्लुम के दौरान हिंसा, दो अखाड़ों की झड़प का वीडियो वायरल
#
सरायकेला-खरसावां: जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, AKM-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद
#
इमामगंज पुलिस ने 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार समेत एक तस्कर गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, OPD सेवाए रहीं बाधित
#
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चाकू-भुजाली से किया वार