Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NEET परीक्षा सख्त सुरक्षा के बीच हुई शुरू, 3828 परीक्षार्थी हुए शामिल
6/21/2026 12:05:28 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कई स्तर की सघन फ्रिस्किंग और जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। वहीं पेपर लीक जैसी किसी भी आशंका को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और वरीय पदाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुंगेर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले में इस बार तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर, बैजनाथ राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर शामिल हैं। इन केंद्रों पर 3828 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य प्रतिबंधित सामानों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। पेपर लीक और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था की है। जिला के वरीय अधिकारी खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
#
कैंसर पीड़ित की गुहार पर पसीजा सम्राट चौधरी का दिल, मुफ्त इलाज का दिया भरोसा
#
NEET परीक्षा सख्त सुरक्षा के बीच हुई शुरू, 3828 परीक्षार्थी हुए शामिल
#
हिमांशु हत्याकांड : आज बीजेपी का मशाल जुलूस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान