Date: 28/06/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पति की प्रताड़ना और दूसरी शादी से परेशान महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

6/27/2026 4:22:02 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र के छोटा सिदगी गांव की रहने वाली सुभद्रा गोप ने अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करता आ रहा है। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुईं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है, जिसके बाद से उसके और उसके बच्चों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अब परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे और उसके बच्चों को न्याय मिल सके। पीड़ित पत्नी सुभद्रा गोप ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरे पति लगातार मेरे साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करते हैं। मारपीट करना उनके लिए आम बात हो गई है। उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली है, जिससे मेरा और मेरे बच्चों का जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया है। मैं प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरे पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मुझे और मेरे बच्चों को न्याय मिल सके और भविष्य सुरक्षित हो सके।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट