Date: 29/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बार क्लब में हुआ बवाल: देर रात हुई दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो युवक घायल

6/28/2026 11:59:15 AM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी डबल डाउन बार क्लब में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी डबल डाउन (DD) बार क्लब की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बार क्लब के अंदर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला यहीं नहीं रुका। क्लब से बाहर निकलने के बाद भी दोनों गुट आमने-सामने आ गए और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस बार क्लब और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट