Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लड्डू व्यवसायी के घर से 7 लाख की चोरी, महिला पर फायरिंग
7/18/2026 12:16:44 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के शेरघाटी में हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यवसायी के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि चोर करीब सात लाख रुपये नकद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर किरायेदार महिला पर गोली भी चलाई गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित पावर ग्रिड के पास की है। शनिवार तड़के करीब सवा तीन बजे हथियारबंद बदमाशों ने खिड़की काटकर लड्डू व्यवसायी किशोर कुमार के घर में प्रवेश किया और करीब सात लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यवसायी के अनुसार, घटना के वक्त बारिश हो रही थी। उनकी किरायेदार कविता देवी बाहर सूख रहे कपड़े लेने निकलीं, तभी उन्होंने खिड़की के पास दो संदिग्ध लोगों को देखा। शोर मचाकर विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई बाजार, नूतन नगर और आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि कई घरों में चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी बड़े गिरोह का खुलासा नहीं हुआ है। लोगों ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हरि मंदिर में पूजा के दौरान अव्यवस्था, श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच बहस
#
फर्जी दुल्हन का जाल: शादी के बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार
#
PDS डिपो पर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, राशन आपूर्ति रही प्रभावित
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल ने बचाव के लिए लोगो को किया जागरूकता
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर