Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फर्जी दुल्हन का जाल: शादी के बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार
7/18/2026 11:41:40 AM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के मानपुर में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराने के बाद कथित दुल्हन लाखों रुपये के जेवरात, कपड़े और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई रवींद्र की शादी कराने के लिए गया की लालमुनि देवी और बहोरा बिगहा निवासी रवि यादव ने संपर्क किया था। शादी तय होने के बाद दूल्हा पक्ष से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और एक लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद मानपुर के कुम्हार टोली स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, शादी के अगले दिन विदाई के बाद जब सभी लोग गया जंक्शन से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक युवक कथित दुल्हन को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ितों का आरोप है कि पूरी घटना पहले से रची गई साजिश थी और इसमें कई लोग शामिल हैं। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के इलियास खान और शकील नामक दो युवकों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है, जिससे अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कथित दुल्हन की बहन बताई जा रही एक महिला और उत्तर प्रदेश के एक अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द पूरे गिरोह का खुलासा करने का दावा कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यदि यह अंतरराज्यीय ठगी गिरोह निकला, तो कई और मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हरि मंदिर में पूजा के दौरान अव्यवस्था, श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच बहस
#
लड्डू व्यवसायी के घर से 7 लाख की चोरी, महिला पर फायरिंग
#
PDS डिपो पर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, राशन आपूर्ति रही प्रभावित
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल ने बचाव के लिए लोगो को किया जागरूकता
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर