Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झाड़ी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
7/5/2026 3:36:41 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा के झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खोजा बाजार निवासी भीम यादव के 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित मनियां चौराहा पर मुर्गा दुकान चलाता था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं कासिम बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक के पिता भीम यादव ने पड़ोस की एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि शनिवार रात कर्बला इलाके के एक मोमोस दुकानदार से मुर्गे का मीट खरीदने को लेकर अंकित की कहासुनी और मारपीट हुई थी। रात करीब 12 बजे तक अंकित घर के आसपास देखा गया था, लेकिन सुबह उसका शव झाड़ी में मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अंकित के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जमीन विवाद और शनिवार रात हुई मारपीट, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की बात कही जा रही है। इधर बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
#
बालू विवाद में गोलीबारी मामला, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल, दिशा निर्देश
#
गांव में देर रात हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग और बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
बालू खनन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; 20 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 5 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल