Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चला विशेष अभियान ,फरार वारंटियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा,जून में 569 अभियुक्त वारंट समेत 574 वारंट का हुआ निष्पादन
7/6/2026 6:52:40 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धनबाद पुलिस ने जून माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में लगातार चलाए गए अभियान के दौरान कुल 574 वारंटों का निष्पादन किया गया। इनमें 569 अभियुक्त वारंट, 2 स्थायी वारंट तथा 3 कुर्की वारंट शामिल हैं।
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशों के अनुरूप लंबे समय से लंबित पड़े वारंटों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जा रहा है। जून माह में अभियान के तहत पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी, सत्यापन अभियान तथा तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। अभियान के दौरान ऐसे कई अभियुक्तों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई जो लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में वांछित थे। स्थायी वारंटों और कुर्की वारंटों के निष्पादन से फरार आरोपितों पर कानूनी दबाव बढ़ा है। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित होने के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय भी बढ़ता है। इस अभियान की निगरानी एसएसपी प्रभात कुमार खुद करते है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं अनुसंधान पदाधिकारियों को शेष लंबित वारंटों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान की लगातार समीक्षा भी की जा रही है ताकि न्यायालय से निर्गत सभी लंबित वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि फरार अभियुक्तों, वारंटियों तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार का विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को गति देना, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। जून माह में प्राप्त यह सफलता धनबाद पुलिस की सक्रिय कार्यशैली, समन्वित प्रयासों और अपराध नियंत्रण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
2.91 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 47 सिम कार्ड बरामद, गया पुलिस ने पीओएस एजेंट को दबोचा
#
जालान फैक्ट्री हादसे में घायल कर्मी की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग पर गेट जाम
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर का हिस्सा मांगने पर भाइ ने की भाई और उसकी पत्नी की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी
#
हौसले ने लिखी सफलता की कहानी: शादी की मेहंदी के दिन विकास बने BDO, दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई उड़ान