Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इलाज के बाद महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
7/8/2026 2:43:37 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर के आरा में कथित तौर पर सुई लगाने के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने एक झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। मामला आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव का है। मृतका की पहचान राजन प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, फूलकुमारी देवी के पैर में दर्द था और सोमवार की शाम करीब 8 बजे वह धोबहा स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज कराने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें एक सुई लगाई और दो दिन बाद दर्द की स्थिति बताने की बात कही। लेकिन सुई लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे अनुज कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की मौत डॉक्टर द्वारा दी गई सुई के कारण हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं परिजन दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
#
आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मौके पर आपहुंचि पुलिस
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित