Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

BCCL की एरिया लैब में हुई चोरी, CCTV तोड़ लाखों का सामान गायब,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

7/10/2026 1:51:14 PM IST

258
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia : धनबाद के झरिया स्थित बीसीसीएल के ईजे एरिया अंतर्गत भौंरा एरिया लैब में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए लैब में घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के साथ-साथ लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद बीसीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने भौंरा एरिया लैब का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सबसे पहले उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद कई कमरों के ताले तोड़कर वहां रखे कीमती उपकरण और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो लैब के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। कर्मचारियों का कहना है कि लैब में लंबे समय से कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। इस संबंध में कई बार बीसीसीएल प्रबंधन से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यहां आए दिन चोरी और अन्य घटनाएं होती रहती हैं।
 
झरिआ से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट