Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ठेकेदार की घोर लापरवाही से लाखों गैलन पेयजल बर्बाद, हजारों परिवार प्रभावित
7/11/2026 12:12:39 PM IST
60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की चहारदीवारी निर्माण कार्य में लगे संवेदक की घोर लापरवाही के कारण लाखों गैलन पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया, जिससे हजारों परिवारों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थित बिजली सब-स्टेशन एवं पाण्डरपाला के बीच पुलिया के समीप कॉलेज की चहारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा संचालित जेसीबी मशीन से शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण लाखों गैलन पेयजल सुबह तक लगातार सड़क पर बहता रहा। धनबाद विधायक राज सिन्हा के मीडिया प्रतिनिधि पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पीएचईडी एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को मैने स्वयं दी । इसके बावजूद शनिवार, 11 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई और पानी लगातार व्यर्थ बहता रहा। श्री पंकज सिन्हा ने कहा कि इस गंभीर लापरवाही के कारण क्षेत्र के हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं तथा आज कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। उन्होंने कहा कि पानी जैसी अमूल्य प्राकृतिक संपदा की इस प्रकार बर्बादी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निर्माण कार्य में लगे संवेदक की घोर लापरवाही के लिए नगर निगम एवं संबंधित विभाग को कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों से मांग की कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड