Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्मैक और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने नाटकीय ढंग से दबोचा
7/12/2026 1:15:27 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.13 ग्राम स्मैक, एक देसी लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम कुमार (पिता- श्रीकांत शर्मा), निवासी नया टोला वार्ड संख्या-18, जहानाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सत्यम कुमार के अवैध स्मैक कारोबार में संलिप्त होने और हथियार रखने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद की, जिसकी मैगजीन में दो जिंदा कारतूस मिले। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 5.13 ग्राम स्मैक के अलावा एक एप्पल मोबाइल, एक रेडमी मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड