Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
7/13/2026 12:49:14 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे शराबियों और असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने दो सुतली बम भी फेंके, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कतरास मोड़ से सिंह नगर तक फ्लैग मार्च निकाला गया।
बताया जा रहा है कि झरिया थाना की गश्ती टीम ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कतरास मोड़ स्थित शराब दुकान के पास शराब पी रहे और अड्डेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। पुलिस की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व अचानक उग्र हो गए और पुलिस के गश्ती वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान दो सुतली बम भी फेंके गए, जिससे तेज धमाके हुए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए कतरास मोड़ से सिंह नगर तक फ्लैग मार्च निकाला। देर रात तक पूरे इलाके में सघन गश्त जारी रही। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पथराव व बमबाजी में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज
#
सिधगोड़ा में देर रात चापड़ से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच; आरोपियों की तलाश जारी
#
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
#
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
#
जमशेदपुर में युवक पर तलवार से हमला, बच्चे को बचाने के दौरान...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, जर्जर कुर्सी ने उजागर की रेलवे की लापरवाही
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
#
पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
#
भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन